Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में पुलिस और...

भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में पुलिस और शराबी के बीच मारपीट, आरोपित को भेजा जेल

Ritesh Tiwari Biller Bariswan: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में पुलिस और शराबी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाने की पुलिस तीन अगस्त की सुबह बरिसवन गांव में किसी मामले की जांच-पड़ताल करने पहुंची थी।

jay kumar

वही मामले की जांच-पड़ताल के दौरान शराब के नशे में धुत बरिसवन गांव निवासी रितेश तिवारी उर्फ बिलर (Ritesh Tiwari Biller Bariswan) ने थाने के एएसआई जयबाबू राय के साथ गाली-गलौज एवं हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला मारपीट में तब्दील हो गया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने शराब के नशे में अभद्रता करने वाले आरोपित शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव निवासी रितेश तिवारी उर्फ बिलर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने वाले आरोपित के खिलाफ शाहपुर थाने के एएसआई जयबाबू राय के बयान पर पुलिस के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular