Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया: श्मशान घाट से बरामद हुआ छात्र का शव, मचा कोहराम

बिहिया: श्मशान घाट से बरामद हुआ छात्र का शव, मचा कोहराम

  • कटेया गांव घर से गायब किशोर का शव श्मशान घाट से हुआ बरामद
  • निरनपुर गांव के समीप श्मशान घाट में पड़ा हुआ था छात्र का शव

Riyaz Ahmed of Kateya village आरा/बिहिया: बिहिया थाना क्षेत्र के निरनपुर गांव के समीप स्थित श्मशान घाट से 15 वर्षीय एक किशोर का शव गुरूवार की शाम पुलिस ने बरामद किया।मृतक किशोर का नाम रियाज अहमद है जो कि कटेया गांव निवासी राज अहमद का पुत्र था। मृतक के चाचा मो. ईशु के अनुसार उनका भतीजा बुधवार की शाम से हीं गायब था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार उक्त किशोर दसवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की शाम वह अपने घर से निकला था परन्तु सुबह तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की परन्तु उसका कहीं सुराग नहीं लगा।इस बीच मवेशी चरा रहे कुछ लड़कों ने बताया कि निरनपुर गांव के समीप श्मशान घाट में एक शव पड़ा हुआ है। परिजन जब वहां पहुंचकर देखे तो पाया कि रियाज का शव वहां पड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार मृतक किशोर का गला दबाकर हत्या किया गया प्रतित हो रहा है तथा उसके दो दांत भी टूटे हुए हैं। मामले की छानबीन कर रहे एएसआई जोगिन्द्र यादव ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं पता चल पाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।

Riyaz Ahmed of Kateya village: बताया जाता है की मृतक किशोर के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं तथा वह चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद मृतक के घर में रोने-धोने से गांव का माहौल बोझिल हो गया है।वहीं पुलिस घटना के कारणों तथा अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular