Homeराजनीतशाहपुर के राजद विधायक ने कर दी लालू प्रसाद यादव की बेटी...

शाहपुर के राजद विधायक ने कर दी लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को हराने वाले रूढ़ी की प्रशंसा

RJD candidate praises BJP leader: यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से राहुल तिवारी लगातार दो बार विधायक रहे,और फिर तीसरी बार राजद के टिकट पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है।

  • हाइलाइट:
    • राहुल तिवारी उन्हें ‘बहुत पढ़े लिखे और सुलझे हुए’ व्यक्ति बताया
    • राजद उम्मीदवार ने आर के सिंह की व्यथा का भी उल्लेख किया

RJD candidate praises BJP leader : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क के दौरान राजद विधायक राहुल तिवारी ने भाजपा नेता राजीव प्रताप रूढ़ी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘बहुत पढ़े लिखे और सुलझे हुए’ व्यक्ति बताया। तिवारी ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ‘अच्छे लोगों को प्रमोट नहीं कर रही है’, जिसका एक उदाहरण रूढ़ी को मंत्री पद से हटाया जाना बताया। उन्होंने वाजपेयी सरकार में रूढ़ी के मंत्री रहने और मोदी सरकार में स्वतंत्र प्रभार मिलने के बावजूद उन्हें हटाए जाने का जिक्र किया।

तिवारी ने बिहार से क्षत्रिय समाज के किसी भी सांसद के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल न होने की बात कही, जबकि इस समाज का भाजपा को भारी समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने आर के सिंह जैसे नेताओं की व्यथा का भी उल्लेख किया, जिन्हें लगता है कि भाजपा अब ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जो इसके लायक नहीं हैं। तिवारी के अनुसार, ‘पुरानी भारतीय जनता पार्टी’ अब नहीं रही, और रूढ़ी जैसे ‘पढ़े लिखे समझदार आदमी’ इस बात को बखूबी समझ रहे हैं।

यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से राहुल तिवारी लगातार दो बार विधायक बने हैं। तीसरी बार राजद के टिकट पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है, और सारण (छपरा) सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को हराने वाले राजीव प्रताप रूडी की प्रशंसा कर रहे हैं। इस बयान से राहुल तिवारी को भविष्य में राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है, इधर, जनशक्ति जनता दल के नेता ने साफ कहा की 6 नवंबर को मतदान के दिन और 14 नवंबर को परिणाम के दिन इसका असर देखने को मिलेगा।

मात्र 13661 मत से जीत गए थे राजीव प्रताप रूडी

विदित रहे की लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सारण (छपरा) सीट पर कांटे का मुकाबला देखा गया। बीजेपी ने अपने सांसद राजीव प्रताप रूडी को मैदान में फिर से उतारा था। वहीं, लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के जरिए इस सीट को फिर से अपने कब्जे में लेने की कोशिश की थी। जीत के लिए बीजेपी और आरजेडी कैंडिडेट दोनों ने जी-तोड़ मेहनत की। हाई प्रोफाइल सारण लोकसभा सीट से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी मात्र 13661 मत से जीत गए थे। वहीं, लालू प्रसाद यादव की बेटी और आरजेडी कैंडिडेट रोहिणी आचार्य चुनाव हार गईं थी।

RJD candidate praises BJP leader: सारण लोकसभा सीट पर दांव पर थी लालू की प्रतिष्ठा

सारण लोकसभा सीट से कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव संसद पहुंच चुके हैं। आखिरी बार लालू प्रसाद यादव ने 2009 में इस सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें 50 हजार वोटों से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को हराया था। फिलहाल, यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं। 2014 में रूडी ने लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी को और 2019 में रूडी ने लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय को हराया था। 2024 में रूडी के सामने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य थीं। इसलिए समझा जा सकता है कि लालू परिवार के लिए छपरा सीट कितनी मायने रखती है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular