Homeराजनीतसामाजिक न्याय परिचर्चा, उदवंतनगर से राजद ने की शुरुआत

सामाजिक न्याय परिचर्चा, उदवंतनगर से राजद ने की शुरुआत

भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उदवंतनगर में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का शंखनाद किया।

RJD Udwantnagar: भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उदवंतनगर में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का शंखनाद किया।

  • हाइलाइट्स: RJD Udwantnagar
    • राजद ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का किया शंखनाद
    • भोजपुर जिले में उदवंतनगर से राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा का आगाज
    • संदेश विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सामाजिक स्तर पर संगठित होने पर दिया जोर
    • मनेर विधायक भाई वीरेन्द्र समेत प्रदेश स्तर के कई नेता परचर्चा में हुए शामिल

आरा: भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उदवंतनगर में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का शंखनाद किया। सोमवार को आयोजित यह कार्यक्रम मुख्यतः राजद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया था।

राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को धार देना और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित करना था। इस परिचर्चा के माध्यम से राजद ने सामाजिक न्याय के मुद्दे को अपने चुनावी एजेंडे के केंद्र में लाने का प्रयास किया है। उदवंतनगर से इस कार्यक्रम की शुरुआत यह दर्शाती है कि राजद ने बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

सामाजिक न्याय परिचर्चा में मुख्य वक्ता बिहार विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति सह मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, फूल हसन अंसारी, अनिल कुमार महतो, निवास रजक समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर जोश भरने के साथ प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद को मजबूत और संगठित राजनीतिक ताकत के रूप में तैयार करना था।

भाई वीरेंद्र ने सामाजिक न्याय, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता और सामाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें और जनता के बीच सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को स्थापित करें।

विधायक सतीश दास ने चुनाव अभियान के मुख्य बिंदुओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों की गलत नीतियों का पर्दाफाश करने और राजद की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने की रणनीति पर बल दिया। बाबा साहेब डॉ आंबेडकर के संविधान की रक्षा करने की अपील की।

प्रदेश स्तर से नामित अन्य नेताओं ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण यादव, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, उपाध्यक्ष एकराम आलम, मंटू शर्मा, आशा पासवान, मुन्ना अंसारी, शैलेंद्र कुमार, चंद्रभूषण यादव, सुदेश्वर यादव, अनूप मौर्य, मुन्ना सम्राट, विनोद चंद्रवंशी, मनुराम राठौर, सीपी चक्रवर्ती व असमंजस यादव समेत कई लोग थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular