Homeराजनीतआरके सिंह ने कहा आरा से ही लड़ूंगा चुनाव, नौ साल में...

आरके सिंह ने कहा आरा से ही लड़ूंगा चुनाव, नौ साल में ही तीन गुणा काम किया

RK Singh Arrah आरा: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आरके सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि उन्हें आरा लोकसभा क्षेत्र की जनता से बहुत प्रेम है। यहां की जनता भी उन्हें बहुत पसंद करती है। RK Singh Arrah उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं आरा से ही चुनाव लड़ूंगा और सांसद रहूंगा। जिसके पास वोट नहीं है, उन्हीं को परेशानी है, लेकिन जनता उनके साथ है और वे जिले का विकास करते रहेंगे।

शाहपुर प्रखंड के करजा बाजार, गौरा बाजार, जवइनिया, शाहपुर व रंडाडीह में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में योजना दी है। उनकी योजना में भ्रष्टाचार या कमीशनखोरी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक के सांसदों से उन्होंने नौ साल में ही तीन गुणा काम किया है। पूर्व की योजनाओं का निरीक्षण किया और नई योजनाओं को जनता से सहमति प्रदान की।

केन्द्रीय मंत्री जवइनिया गंगा नदी के तट पर पहुंचकर हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। साथ ही डीडीसी, बीडीओ व बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारियों को उचित निर्देश देते हुए बचाव कार्य तेजी से गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया। सेमरिया में छठ घाट निर्माण का लोकार्पण करते हुए नए कार्य का शिलान्यास किया।

शाहपुर बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए बस स्टैंड को तुरंत बनाने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भुंवर ओझा, राकेश ओझा, सतीश भट्ट, मीरा यादव,अखिलानंद ओझा, नरेन्द्र तिवारी, मिथिलेश कुशवाहा, मंगलाचरण तिवारी, दीपक सिंह, पंकज तिवारी, कृष्णकांत सिंह सहित अन्य थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular