Homeबक्सरब्रह्मपुरबक्सर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगो की मौत

बक्सर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगो की मौत

Road accident in Buxar – मरने वालों में एक महिला एवं दो मासूम बच्चे भी शामिल

आरा-बक्सर मार्ग पर ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र में घटी घटना

बक्सर। Road accident in Buxar आरा-बक्सर मार्ग पर बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बरका पुरवा के समीप सोमवार की सुबह दस बजे कार की टक्कर से बाइक सवार में एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गयी। मरने वालो में एक महिला, दो मासूम बच्चे भी शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि एक मासूम बच्चे का सर धड से अलग हो गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चालक कुछ दूरी पर कार खड़ी कर भाग निकला।

चारो मृतक एक ही परिवार के, घर में मचा हाहाकार

Road accident in Buxar बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चक्की पांडेय के डेरा निवासी सिद्धार्थ बिन का लड़का अपनी भाभी और दो भतीजा को बाइक से चक्की से सोहरा अपने बडे भाई का ससुराल जा रहा था। तभी बरका पुरवा के समीप फोरलेन पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular