HomeNewsआरा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन और प्रवेश पर लगी...

आरा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन और प्रवेश पर लगी रोक

Ara urban area – पोलिंग पार्टी और पीसीसीपी के आवागमन को लेकर रूट चार्ट तैयार

प्रशासन की अपील निर्धारित समय पर चार पहिया वाहन का प्रयोग करने से बचें लोग

आरा। कृष्ण कुमार Ara urban area विधानसभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टी और पीसीसीपी के आवागमन को देखते हुए पुलिस- प्रशासन द्वारा आरा शहर की नयी यातायात व्यवस्था तय की गयी है। इसके तहत नया रूट चार्ट तैयार किया गया है। यह रूट चार्ट 27 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन के अनुसार पोलिंग पार्टी और पीसीसीपी को आवागमन को लेकर शहर में वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो जायेगी। ऐसे में प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से यथासंभव चार पहिया वाहन के प्रयोग से बचने का अनुरोध भी किया गया है।

jay kumar

Ara urban area – 27 अक्टूबर 2020 को ट्रैफिक व्यवस्था (समय-सुबह 8 बजे से संध्या 5 बजे तक ) 28 अक्टूबर 2020 को ट्रैफिक व्यवस्था (समय-संध्या 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक) निम्न प्रकार है।

  • जीरो माईल से सभी प्रकार के वाहनों को उतर दिशा (धोबीघटवा) जाने की मनाही रहेगी।

सभी प्रकार के वाहनों को चंदवा मोड से पुलिस लाईन के तरफ जाने की मनाही रहेगी।

पकडी चौक से कतीरा मोड की तरफ सभी प्रकार के वाहन जाने की मनाही रहेगी।

मौलाबाग से रमना मैदान की तरफ सभी प्रकार के वाहन जाने की मनाही रहेगी।
धर्मन चौक, गोपाली चौक से रमना मैदान के तरफ सभी प्रकार के वाहन जाने की मनाही रहेगी।

महावीर टोला से रमना मैदान के तरफ सभी प्रकार के वाहन जाने की मनाही रहेगी।

जज कोठी मोड़ से रमना मैदान के तरफ सभी प्रकार के वाहन जाने की मनाही रहेगी।

स्टेशन रोड से कतीरा मोड के तरफ सभी प्रकार के वाहन का परिचालन बंद रहेगा।

सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन आरा शहरी क्षेत्र के तरफ प्रतिबंधित रहेगा, जिसके लिए पुरब तरफ से सकड्डी, दक्षिण तरफ से जिरोमाईल एवं तेतरीया मोड़, पश्चिम तरफ से बामपाली से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
> पोलिंग पार्टी /पीसीसीपी की गाड़ी दिगांक-27 अक्टूबर 2020 को रमना मैदान से पकडी, कतीरा से होते हुए ओवरब्रीज से होकर बाजार समिति की तरफ एकल दिशा में जाएगी।
> पोलिंग पार्टी/पीसीसीपी की गाड़ी दिनांक-28 अक्टूबर 2020 को धोबी घटवा मोड़ से बाजार समिति की तरफ प्रवेश करते हुए रमना मैदान एकल दिशा में जायेगी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular