Homeबिहारआराआरा के बाईपास रोड सूर्य मंदिर के समीप घटना के बाद रोड...

आरा के बाईपास रोड सूर्य मंदिर के समीप घटना के बाद रोड जाम व आगजनी

Bypass Road Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम बेलगाम पिकअप ने ठेला चालक को रौंद दिया।

  • हाइलाइट: Bypass Road Ara
  • बेलगाम पिकअप ने ठेला चालक को रौंदा, मौत
  • मुआवजा एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर रोड जाम व आगजनी
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम बेलगाम पिकअप ने ठेला चालक को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया।

उधर, घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने मुआवजा एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर शव के साथ रोड जाम कर दिया। वही टायर जलाकर आगजनी भी की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

Bypass Road Ara : मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी

सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी स्व. एकबाल उपाध्याय के 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम उपाध्याय है।

वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा हॉल के सामने वाली गली में किराए के मकान में रहते थे। वह पेशे से ठेला चालक थे। बाइपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट में ठेला चलाते थे। वहीं पुलिस ने पिकअप चालक गिरफ्तार कर उक्त पिकअप को जब्त कर लिया है।

इधर, मृतक के बेटे बिट्टू कुमार ने बताया सोमवार की शाम वे सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। उसी दौरान बेलगाम पिकअप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी राधा देवी, दो पुत्र भीम कुमार एवं बिट्टू कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी राधा देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular