Bihiya Nagar Panchayat:इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत, बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें संबंधित विभागों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
- हाइलाइट: Bihiya Nagar Panchayat
- अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे
आरा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत बिहिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत, बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें संबंधित विभागों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे आवागमन को सुगम बनाने में सहायता मिली। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा स्थानीय दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे पुनः अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नही हो।


