Homeराजनीतसरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सम्राट चौधरी

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सम्राट चौधरी

Government Land: राज्य में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए किसी भी मकान या भवन को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हर हाल में ध्वस्त किया जाएगा।

  • हाइलाइट: Government Land
  • सरकारी भूमि संरक्षण का संदेश
  • सरकारी जमीन पर बने घर टूटेंगे

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने गृह जिला मुंगेर के दौरे के दौरान एक स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए किसी भी मकान या भवन को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हर हाल में ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होता है, चाहे वह व्यक्ति कोई भी क्यों न हो।

इस कठोर निर्णय की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सम्राट चौधरी को यह सूचना मिली कि तारापुर स्थित उनके स्वयं के घर की सीढ़ियों को प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकारी जमीन पर उनका अपना निर्माण भी अतिक्रमण के दायरे में आता है, तो प्रशासन को उसे हटाने का पूर्ण अधिकार है। यह बयान राज्य सरकार की उस नीति को दर्शाता है जिसके तहत सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी रविवार को पहली बार अपने गृह जिले मुंगेर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तारापुर विधानसभा के असरगंज प्रखंड स्थित बैजलपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने वहां एक जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सरकारी भूमि के संरक्षण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular