HomeNewsआरा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर रोडेबाजी- दारोगा घायल

आरा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर रोडेबाजी- दारोगा घायल

आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में मंगलवार की रात दो परिवारो के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर रोडेबाजी कर दी गई। रोडेबाजी में एक दारोगा चोटिल हो गये। जख्मी दारोगा का इलाज आरा सदर अस्पताल में काराया गया। जिसने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में आम जनता के प्रवेश पर रोक

घायल दारोगा का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में मंगलवार की देर शाम दो परिवारों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में एक पक्ष द्वारा थाने को सूचित किया गया था। सूचना मिलने पर थाने के दारोगा कमल किशोर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मामले की पड़ताल करने गए थे। विवाद सुलझाने के क्रम में ही दुसरे पक्ष के लोगों ने छत पर से पुलिस टीम पर रोडेबाजी कर दी। इस दौरान दारोगा कमल किशोर सिंह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

आरा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर रोडेबाजी- दारोगा घायल
  • पुलिस ने मौके से चार लोगों को किया गिरफ्तार
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में मंगलवार की रात घटी घटना

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी एवं टाउन थानाध्यक्ष जन्मेजय राय दल-बल के साथ पिरौंटा गांव पहुंचे और आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। मुफस्सिल थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बक्सर-श्रीत्रिदंडी-देव-समाधी-स्थल-मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular