Homeबिहारआराआरा के युवा व्यावसायी व समाजसेवी रोहित सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

आरा के युवा व्यावसायी व समाजसेवी रोहित सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Rohit Singh Ara आरा। शहर के हरि जी हाता मुहल्ला में शनिवार को युवा व्यावसायी व समाजसेवी स्व.रोहित सिंह के श्राद्धकर्म के मौके पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रोहित सिंह व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के बावजूद परिवार और समाज को समय देते थे। वे व्यावसाय और सामाजिक कार्य में काफी रुचि रखते थे।

रोहित सिंह (Rohit Singh Ara) युवाओं के प्रति रोल मॉडल, शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता एवं स्वस्थ जीवन शैली की प्रेरणा देते थे। जरूरतमंदों की मदद, सामाजिक सद्भाव एवं स्थानीय विकास में सक्रिय रहते थे। वे युवाओं के बीच अपनी मिलनसार प्रकृति, विनम्रता, मेहनत और साहस के लिए अधिक लोकप्रिय थे।

श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, तरारी विधायक विशाल प्रशांत, राजद नेता विजेन्द्र यादव, महापौर इंदु देवी, जनार्दन सिंह, शत्रुघ्न साह, डॉ. शशि कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, पत्रकार मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, पुष्कर पांडेय, देवराज ओझा, मनोज जायसवाल, पवन जायसवाल, आलोक बेरिया, युवा नेता अमित केसरी, भाजपा नेता आलोक अंजन, निलेश उपाध्याय, राहुल रणवीर, राजद नेता मनोज सिंह, संजय महासेठ, कमल सिंह, अजय सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह, यशवंत सिंह, अभिषेक कुमार उर्फ बबलू (होटल आरा ग्रांड) राकेश रंजन उर्फ पुतूल समेत सैकड़ों लोग थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular