Bhojpuri painting in Ara: जिला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने जल्द ही एक बड़े भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला के आयोजन की घोषणा की।
- हाइलाइट: Bhojpuri painting in Ara
- भोजपुरी पेंटिंग को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ
आरा। शहर के जेपी स्मारक के समीप शनिवार को भोजपुरी पेंटिंग के उत्थान, संवर्धन एवं नए पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभाव क्रिएटिव संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता कार्यक्रम के आयोजक रालोमो नेता सुनील पाठक ने की।
कार्यशाला का शुभारंभ अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से हुआ। सर्वप्रथम जय प्रकाश जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत, जिला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया, जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन और रालोमो नेता संजय मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर यशवन्त नारायण, हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह, रालोमो नेता जागा कुशवाहा, अंशु सिंह सिकरिवाल, नीतीश कुशवाहा जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभय विश्वास भट्ट ने किया, जबकि संस्था के सचिव कमलेश कुंदन ने अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके एवं माला देकर सम्मानित किया।
Bhojpuri painting in Ara: 50 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
इस रचनात्मक कार्यशाला में आरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों से 50 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने सभी कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज भोजपुरी पेंटिंग धीरे-धीरे विलुप्त होने के कगार पर है, और ऐसे आयोजन इसे पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जल्द ही एक बड़े भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला के आयोजन की भी घोषणा की, जिसमें प्रतिभागियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।
जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव ने भोजपुरी पेंटिंग के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है। भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन और रालोमो नेता संजय मेहता ने इस बात पर जोर दिया कि भोजपुरी पेंटिंग हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और इसका संरक्षण हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह ने इस पहल को और अधिक व्यापक बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रालोमो नेता सुबोध केशरी, संजय राय, कृष्णेन्दू, अधिवक्ता डी. राजन, अंकित चौबे, जितेंद्र शुक्ला, सुशील सिंह, रूपेश कुमार, मीरा कुमारी, खुशबू श्रीवास्तव, प्रिया कुमारी सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

