Eat yogurt win prizes: आरा शहर के कतीरा स्थित आरा डेयरी परिसर में शनिवार को “दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता” आयोजित की गई।
- हाइलाइट: Eat yogurt win prizes
- कसाप के महेश कुमार ने तीन मिनट में 2 किलो 800 ग्राम दही खाकर जीता प्रथम पुरस्कार
- उदय कुमार चौधरी को द्वितीय तथा चरपोखरी के राम प्रताप सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला
- दुल्हिनगंज की सरस्वती देवी ने तीन मिनट में 1 किलो 920 ग्राम दही खाकर पाया प्रथम स्थान
आरा। शहर के कतीरा स्थित आरा डेयरी परिसर में शनिवार को “दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता” आयोजित की गई। जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड एवं अन्य राज्यों से आये हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। दही खाने हेतु तीन मिनट का समय निर्धारित था। उसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा उक्त निर्धारित समय में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक मात्रा में सुधा दही का सेवन किया।
प्रतियोगिता के लिए महिला एवं पुरुष को अलग-अलग दो श्रेणी में रखा गया है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कसाप (भोजपुर) के महेश कुमार ने तीन मिनट में 2.800 किलो ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वही चासी (भोजपुर) के उदय कुमार चौधरी ने 2.640 किलो ग्राम दही खाकर द्वितीय पुरस्कार तथा चरपोखरी (भोजपुर) के राम प्रताप सिंह ने 2.560 किलो ग्राम दही खाकर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
Eat yogurt win prizes: महिला वर्ग में सरस्वती देवी प्रथम
वही महिला वर्ग में दुल्हिनगंज (भोजपुर) की सरस्वती देवी ने तीन मिनट में 1.920 किलो ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। आरा (भोजपुर) को सुनीता देवी ने 1.650 किलो ग्राम दही खाकर द्वितीय पुरस्कार आरा की साक्षी कुमारी ने 1.400 किलोग्राम दही खाकर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। आरा डेयरी के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।
दही के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सुधा की गुणवता घर ग्राहकों का अटुट विश्वास है। सुधा पूरी शुद्धता के साथ आप सभी ग्राहकों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर पैकेजिंग तक दूध को हाथ से स्पर्श नहीं किया जाता है। मुख्य अतिधि पुलिस अधीक्षक राज एवं विशिष्ट अतिथि एडीएम बलदेव चौधरी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।
पुलिस अधीक्षक राज ने संघ की कार्यों की सराहना की और सुधा के उत्पादों के विविधीकरण करने की सलाह दी। एडीएम श्री चौधरी द्वारा सुधा उत्पादों के गुणवत्ता की तारीफ करते हुए संघ को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
शाहबाद दूग्ध संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विजेता बताते हुए खान-पान में ज्यादा से ज्यादा सुधा दूध, दही एवं सुधा के अन्य उत्पाद को उपयोग में लाने पर बल दिया। वही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संघ के प्रबंध निदेश ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी।

