Homeबिहारआरा भोजपुरजनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी...

जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी शिकायत

SP Raj: पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शनिवार को मुफस्सिल थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: SP Raj
    • त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

आरा। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शनिवार को मुफस्सिल थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मामले को सुनकर उनके त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

एसपी के जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित आए। कुछ मामले केसों से भी संबंधित भी आए। एसपी ने बताया जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। गत वर्ष 11 दिसंबर से विभिन्न चरणों में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से आम लोगों को काफी फायदा हुआ है।

बता दें की एसपी का जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम अब आगामी 22 जनवरी (गुरुवार) को ईमादपुर थाना, 24 जनवरी (शनिवार) को शाहपुर थाना, 29 जनवरी (गुरुवार) को संदेश थाना तथा 31 जनवरी (शनिवार) को कृष्णगढ़ थाना में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनता से संबंधित समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का यह बेहतरीन अवसर है।

SP Raj: बड़हरा थाना के अनुसंधानकर्ताओं के कांडों की हुई समीक्षा

पुलिस अधीक्षक का कार्यालय में एसपी राज द्वारा जिले के बड़हरा थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उनके द्वारा जांच किए जा रहे सभी कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राज ने अनुसंधान के अधीन मामलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को केस डायरी अद्यतन करने एवं लंबित मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular