Homeबिहारआरा भोजपुरहादसे में सरकारी शिक्षिका की मौत, महिला सरपंच समेत चार जख्मी

हादसे में सरकारी शिक्षिका की मौत, महिला सरपंच समेत चार जख्मी

Sikraul: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में सरकारी शिक्षिका की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sikraul
    • जख्मी महिला सरपंच का सदर अस्पताल एवं अन्य तीन का पीरो अस्पताल में हो रहा इलाज
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में सरकारी शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं मृतका की मां सह महिला सरपंच सहित चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें महिला सरपंच का सदर अस्पताल एवं तीन अन्य लोगों का पीरो अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतका अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अजीमाबाद गांव निवासी सैदुल्लाह उर्फ जावेद अली की 35 वर्षीया पत्नी रौशन जहां है। वह सरकारी शिक्षिका थी। वर्तमान में पटना जिले के दानापुर प्रखंड के सिकंदरपुर गांव स्थित विद्यालय में कार्यरत थी। वही जख्मी महिला सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा खुर्द गांव निवासी कुर्बान अली सह सिकरहटा खुर्द पंचायत की सरपंच नसीमा खातून एवं उसी थाना क्षेत्र के निवासी तीन अन्य लोग शामिल है।

Sikraul: अपने जुड़वा बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पीरो अस्पताल जा रही थी शिक्षिका

Sikraul:  Twins - अपने जुड़वा बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पीरो अस्पताल जा रही थी शिक्षिका

बताया जाता है कि शिक्षिका रौशन जहां अपनी मां नसीमा खातून के साथ अपने जुड़वा बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पीरो अस्पताल जा रही थी। उसी दौरान ऑटो में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जाने के क्रम में जैसे ही ऑटो सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप के पीछे लगा मिक्सर मशीन अचानक खुल गया और ऑटो से जा टकराया।

जिससे ऑटो में बैठी शिक्षिका रौशन जहां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां सह सरपंच नसीमा खातून एवं तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में सरपंच नसीमा खातून को इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular