Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पंचायत बोर्ड की मासिक बैठक संपन्न

शाहपुर नगर पंचायत बोर्ड की मासिक बैठक संपन्न

Shahpur Nagar Panchayat Board: मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में शाहपुर नगर पंचायत बोर्ड की मासिक बैठक में गत बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

  • हाइलाइट: Shahpur Nagar Panchayat Board
    • गत बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि, नगर समस्याओं पर महत्वपूर्ण चर्चा

आरा। शाहपुर नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को नगर की समस्याओं को लेकर बोर्ड की मासिक बैठक मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में गत बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में हाई मास्ट एवं स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अतिरिक्त, पुराना बाजार में सरकारी भूमि की मापी कर चिह्नित स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। वार्ड नंबर चार के पार्षद कामेश्वर राज ने नगर पंचायत को 120 स्ट्रीट लाइटों की खरीद कर अपने वार्ड में लगाने की मांग उठाई, जिसकी प्रति उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम को सौंपी।

इस बैठक में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनीया देवी, कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, प्रधान सहायक सुशील कुमार सहित कुल 11 पार्षद उपस्थित रहे। वार्ड नंबर नौ की पार्षद बबीता देवी और वार्ड नंबर दस की पार्षद नीलू देवी अनुपस्थित थीं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular