HomeNewsभोजपुर में सड़क हादसे के दौरान रोहतास के लेखापाल की मौत

भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान रोहतास के लेखापाल की मौत

आरा-सासाराम मार्ग पर चरपोखरी के मलौर के समीप घटी घटना
आरा। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर चरपोखरी के मलौर गांव के पास रविवार की शाम बाइक और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

भोजपुर में कोरोना के पिछले 24 घंटे में आए जांच रिपोर्ट में मिले 50 पाॅजिटिव मरीज

जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिले के दरीहट थाना अंतर्गत धरहरा गांव निवासी हीरालाल का 22 वर्षीय पुत्र प्रीतम पाल है। वह पेशे से लेखापाल था। वह रविवार की शाम अपने गांव से बाइक द्वारा चाचा से मिलने के लिए आरा आ रहा था। इसी क्रम में चरपोखरी के मलौर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर में उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

एसपी सुशील कुमार द्वारा जारी किया गया आदेश-तीन इंस्पेक्टर व दो दारोगा को मिली नयी जिम्मेदारी

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular