Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर थाना के दावां में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में फरार आरोपित गिरफ्तार

जगदीशपुर थाना के दावां में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में फरार आरोपित गिरफ्तार

Dawaan: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में कचरा के विवाद में बुजुर्ग महिला रौशनी बीबी हत्या के मामले में फरार एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Dawaan
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में बीते सोमवार की सुबह घटी थी घटना

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में कचरा के विवाद में बुजुर्ग महिला रौशनी बीबी हत्या के मामले में फरार एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के दावां गांव से की। गिरफ्तार आरोपी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव निवासी परमेश्वर साह का पुत्र अंकित कुमार है। वही इस हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बता दें कि सोमवार की सुबह कचरा हटाने के विवाद में दावां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उसमें एक पक्ष की रौशनी बीबी और उनकी जेठानी जख्मी हो गई थी। दूसरे पक्ष के भी दो लोगो को चोटें आई थी। हालांकि इलाज के दौरान रौशनी बीबी की मौत हो गई थी।

मृतका की बेटी साईदा खातून के बयान पर पड़ोस के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दावां गांव निवासी परमेश्वर साह की पत्नी अंजू देवी, पुत्र अमृतेश प्रसाद उर्फ विक्की कुमार एवं पुत्री खुशबू कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular