Ara Sambhavna Vidyalaya: विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- हाइलाइट: Ara Sambhavna Vidyalaya
- अरविंद कुमार ओझा ने भी शिक्षक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
आरा। संभावना विद्यालय परिवार के तीन होनहार विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय नागरिक विकास केंद्र (सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता विगत 10 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी।
पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों में आयुष कुमार (वर्ग आठ) (चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार-कला रत्न अवार्ड), शिवम तिवारी (वर्ग छह) (निबंध प्रतियोगिता में विद्या भूषण अवार्ड), रोकैया (वर्ग सात) (हस्तलेखन प्रतियोगिता में कला श्री अवार्ड) प्राप्त किया है।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार ओझा ने भी शिक्षक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसे ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच मिल सके।


