Homeबिहारआरा भोजपुरप्रेमिका के पति को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका के पति को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Dariyapur: आरा मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने प्रेमिका के पति को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Dariyapur
    • गिरफ्तार आरोपी धोबहां थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी हरिओम सिंह है
    • बलिगांव निवासी सुजीत कुमार सिंह,भकुरा गांव में गोली लगने से जख्मी हो गया था
    • गोली मारने का आरोप जख्मी ने अपनी पत्नी के प्रेमी हरिओम सिंह पर लगाया था

आरा। मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने प्रेमिका के पति को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह धोबहां थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी हरिओम सिंह है। बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में तीन दिन पूर्व बलिगांव गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह को उस वक्त गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था, जब वह दोस्त के घर श्राद्धकर्म में भाग लेने गया था।

गोली मारने का आरोप जख्मी ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर लगाया था। मामले में जख्मी सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में धोबहां थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी हरिओम सिंह को नामजद किया गया था। हरिओम सिंह जख्मी सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह के ननिहाल का रहने वाला और उसकी पत्नी का प्रेमी बताया जाता है।

प्राथमिकी में सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह की ओर से कहा गया है कि हरिओम सिंह का उसकी पत्नी के साथ पिछले करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी कारण हरिओम सिंह द्वारा उसे गोली मारी गई है। प्राथमिकी में सुजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह की ओर से कहा गया है कि शनिवार को भकुरा गांव निवासी उसके दोस्त राहुल सिंह के दादा का श्राद्धकर्म था।

उसमें भाग लेने के लिए वह गांव के ही दोस्त अभिषेक कुमार उर्फ गुलशन के साथ बाइक से भकुरा गांव गया था।‌ लौटने के दौरान श्राद्धकर्म स्थल से करीब सौ मीटर की दूर हरिओम सिंह मिल गया। उसने देखते ही उसे गोली मार दी और भाग गया। उसके बाद दोस्तों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular