HomeNewsक्राइमट्रैक्टर पर गाना बजाने को लेकर भोजपुर के बड़हरा में बवाल

ट्रैक्टर पर गाना बजाने को लेकर भोजपुर के बड़हरा में बवाल

ट्रैक्टर पर गाना बजाने को लेकर भोजपुर के बड़हरा में बवाल
दो पक्षों में मारपीट, आगजनी व रोडबाजी, एएसआई और होमगार्ड घायल
एएसपी हिमांशु बोले: स्थिति नियंत्रण में, मौके पर कैम्प कर रही पुलिस
आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रैक्टर पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान आगजनी और रोड़ेबाजी की घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। इस दौरान एक पुलिस जमादार और होमगार्ड जवान घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। घटना की गंभीरता को लेकर एएसपी एवं आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। पुलिस ने इस दौरान 4 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार कि ट्रैक्टर पर सवार लोग बड़हरा के पंडितपुर लाला के टोला निवासी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर आरा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में केशोपुर काली मंदिर के समीप बाइक पर सवार दो युवकों से गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार एवं बाइक सवार लोगों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया-बुझाया। लेकिन पुनः लोगों के बीच मारपीट शुरु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस पर भी रोड़ेबाजी कर दी गई। जिसमें एक एएसआई तथा होमगार्ड जवान घायल हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा आगजनी भी की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोईलवर, कृष्णागढ़, सिन्हा, धोबहां ओपी पुलिस को बड़हरा बुला लिया गया। आरा से अतिरिक्त बल पर वाहन को भी मौके पर बुला लिया गया। बाद में एएसपी हिमांशु दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि रोड़ेबाजी में बड़हरा थाना के एएसआई डीएन सिंह तथा एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। ट्रैक्टर पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस द्वारा एफआई शआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 4 लोगों को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद जानकारी दी जाएगी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular