Homeस्वास्थ्यपुरुषों को नसबंदी ऑपरेशन हेतु करें प्रेरित-डाॅ.केएन सिन्हा

पुरुषों को नसबंदी ऑपरेशन हेतु करें प्रेरित-डाॅ.केएन सिन्हा

पुरुषों को नसबंदी ऑपरेशन हेतु करें प्रेरित-डाॅ.केएन सिन्हा
उदवंतनगर, गडहनी एवं अगिआंव में परिवार कल्याण पखवारा की शुरुआत
आरा। विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर बीस दिनो तक चलने वाले परिवार कल्याण पखवारा की शुरुआत की गई। एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा ने उदवंतनगर, गडहनी एवं अगिआंव पीएचसी में इस कार्यक्रम एवं अभियान का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी कार्यक्रम है। जनसंख्या पर नियंत्रण से ही राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय उत्थान, उन्नति एवं प्रगति के कार्यक्रम सफल होंगे। धर्म, जात पात, संप्रदाय से अलग होकर ऊपर उठकर सभी को जनसंख्या नियंत्रण का प्रयास करना चाहिए। हम दो हमारे दो का नारा पूर्णत: सफल होना चाहिए। तभी हम उन्नति कर सकते हैं।परिवार कल्याण पखवारा कार्यक्रम भी इसी जनसंख्या नियंत्रण के मामले में एक सार्थक कदम है। स्त्री बंध्याकरण के साथ-साथ पुरुषों का भी नसबंदी ऑपरेशन होना चाहिए। पुरुष का नसबंदी ऑपरेशन ज्यादा आसान एवं नुकसान से परे है। इस बात को सभी औरतों और मर्दों को समझना चाहिए और पुरुषों को नसबंदी ऑपरेशन हेतु प्रेरित करना चाहिए ऑपरेशन के अलावा अन्य जो परिवार कल्याण के विधि हैं, उस पर भी शत-प्रतिशत अमल करने की जरूरत है। जैसे गर्भनिरोधक गोली, अंतरा की सुई तीन माह पर, गर्भाश्य काॅपर टी एवं कंडोम सभी तरह के विधि को जरूरत एवं इच्छा के अनुसार, योग्य दंपति को इस्तेमाल कर जनसंख्या पर कंट्रोल करना चाहिए। 2 बच्चों की बीच की दूरी को बढ़ाना चाहिए। देश का तभी उन्नति हो सकता है। मौके पर उदवंतनगर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीपी सिंह, गडहनी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार, अगिआंव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रेम कुमार चौधरी के साथ तमाम कर्मचारी गण, एएनएम, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular