Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया के कटेयां गांव स्थित छेर नदी से युवक का शव बरामद

बिहिया के कटेयां गांव स्थित छेर नदी से युवक का शव बरामद

मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के नौसेटाड़ मठिया गांव वार्ड नंबर-10 निवासी महेंद्र शर्मा का 30 वर्षीय पुत्र रुदल शर्मा है। विगत एक वर्ष से वह गांव पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर रहा था।

  • हाइलाइट:
    • शौच के लिए घर से निकले युवक का शव दूसरे बरामद
    • तीन भाई एवं चार बहन में सबसे बड़ा था मृतक

आरा। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के नौसेटाड़ मठिया गांव में शौच के लिए घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन मिला। उसका शव थाना क्षेत्र के कटेयां गांव स्थित छेर नदी से शनिवार की सुबह बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के नौसेटाड़ मठिया गांव वार्ड नंबर-10 निवासी महेंद्र शर्मा का 30 वर्षीय पुत्र रुदल शर्मा है। विगत एक वर्ष से वह गांव पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर रहा था।

इधर, मृतक के पिता महेंद्र शर्मा ने ‘खबरे आपकी’ बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे का घर से शौच करने के लिए बधार की ओर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह कटेयां गांव स्थित छेर नदी से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular