Sadanand Singh Bhadenya: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत धोबहा थाना क्षेत्र के भदेंया गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बदमाश ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया और धारदार हथियार से बुजुर्ग के गले को काट दिया गया।
- हाइलाइट: Sadanand Singh Bhadenya
- जख्मी बुजुर्ग का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
- धोबहा थाना क्षेत्र के भदेंया गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात घटी घटना
आरा। जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के भदेंया गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बदमाश ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया और धारदार हथियार से बुजुर्ग के गले को काट दिया गया। इस दौरान बदमाश एवं बुजुर्ग के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद गंभीर हालत में परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से एक हसुआ एवं संदिग्ध व्यक्ति का चप्पल बरामद किया।
Sadanand Singh Bhadenya : घर के बाहर चौकी पर सोए हुए थे
जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग धोबहा थाना क्षेत्र के भदेंया गांव वार्ड नंबर-2 निवासी 70 वर्षीय सदानंद सिंह है। वह पेशे से किसान हैं। इधर, सदानंद सिंह ने बताया कि वह सोमवार की रात मवेशी को बांधने व खाना खाने के बाद घर के बाहर चौकी पर सोए हुए थे।
इसी बीच सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे के आसपास एक बदमाश धारदार हथियार लेकर आया और उनका गला रेतने में लगा। तभी उनकी नींद खुल गई और उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। उसके बाद वह धारदार हथियार छोड़ भाग निकला।
उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। वहीं दूसरी तरफ जख्मी बुजुर्ग सदानंद सिंह ने किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।















