Prabhavati Devi Babura – आरा-छपरा फोरलेन पर सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज पुल पर मंगलवार की देर शाम ट्रक ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
- हाइलाइट:Prabhavati Devi Babura
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- छपरा के डोरीगंज पुल पर मंगलवार की देर शाम घटी घटना
आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज पुल पर मंगलवार की देर शाम ट्रक ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा वार्ड नंबर-4 निवासी प्रभु पासवान की 40 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी है।
Prabhavati Devi Babura – मूसेपुर गांव अपने मायके गई थी महिला
इधर, मृतका के बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि उसके मौसी के बड़े बेटे का आर्मी में नौकरी लगा था। जिसके लेकर मंगलवार को उनके मायके में पूजा रखा गया था। उसी पूजा में शामिल होने के लिए वह मंगलवार की सुबह सारण (छपरा) जिले के मूसेपुर गांव अपने मायके गई थी। मंगलवार की देर शाम जब वह अपने बहन के लड़के सोनू के साथ बाइक द्वारा वापस लौट रही थी।
इस दौरान डोरीगंज पुल पर पीछे से आ रही ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री काजल कुमारी, अंजली कुमारी व दो पुत्र नीतीश कुमार एवं अमरजीत कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।















