Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में धोबहा थाना के सलेमपुर घाट पर गंगा नदी में डूबा...

भोजपुर में धोबहा थाना के सलेमपुर घाट पर गंगा नदी में डूबा युवक

Salempur Ganga Ghat: आरा धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट पर गंगा नदी में रविवार को दिन में तीन बजे के आसपास एक युवक की डूबने का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।

  • हाइलाइट: Salempur Ganga Ghat
    • युवक के गंगा नदी में डूबने का वीडियो वायरल
    • गंगा नदी तट पर खड़े लोगों ने मदद के लिए किया हल्ला

आरा। धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट पर गंगा नदी में रविवार को दिन में तीन बजे के आसपास एक युवक की डूबने का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रविवार अपराह्न तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है।‌ वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की गंगा नदी की तेज धार में एक युवक डूब रहा है।

उसे बचाने के लिए आसपास के लोग मछुआरों को जल्द नाव (डेंगी) लाने और डूबते हुए युवक को बचाने के लिए हल्ला कर रहे है। तब तक उक्त युवक डूब गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच उक्त युवक की खोजबीन किया, लेकिन वह नही मिला।

अंधेरा होने के चलते एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया। एसडीआरएफ के जवानों ने बताया की शाम हो गई। सोमवार को सुबह पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। गंगा नदी में जिस युवक को डूबते हुए स्थानीय लोगों ने देखा है। उसकी पहचान नही हो सकी है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular