Homeबिहारआराभोजपुर के सुंदरपुर बरजा गांव से हथियार एवं कारतूस के साथ दो...

भोजपुर के सुंदरपुर बरजा गांव से हथियार एवं कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sundarpur Barja: भोजपुर में धोबहा थाना पुलिस द्वारा हथियार सोशल मीडिया पर लहराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sundarpur Barja
    • हथियार एवं कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • एक विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध
    • तीन देशी कट्टा, चार कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद
    • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद धोबहा पुलिस ने की कार्रवाई

आरा। धोबहा थाना पुलिस द्वारा हथियार सोशल मीडिया पर लहराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव स्थित उनके घर से की। पुलिस ने उनके पास से तीन देशी कट्टा व चार कारतूस बरामद किया एवं एक मोबाइल जब्त किया है।

गिरफ्तार बदमाशों में धोबहा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी सुगा तिवारी का पुत्र शिवम कुमार उर्फ बोधी चौधरी, अशोक ठाकुर का पुत्र गंगा ठाकुर है। नाबालिग भी उसी गांव का रहने वाला है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

बताया जाता है कि 11 अक्टूबर को धोबहा थाना पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से गिरफ्तार बदमाशो के हाथ में हथियार लेकर लहराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसके बाद पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर चार लोगों की पहचान की गई।

उसके उपरांत धोबहा थाना पुलिस द्वारा सुंदरपुर बरजा गांव में छापेमारी की गई और गंगा ठाकुर एवं अशोक ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उनके निशानदेही पर विजय तिवारी के घर के पास स्थित झाड़ी से तीन देसी कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया गया।

इसके पश्चात वीडियो के आधार पर सत्यापन कर धोबहा थाना में पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी गंगा ठाकुर, शिवम कुमार सहित चार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular