Homeराजनीतभाजपा का परंपरागत सीट रहा है संदेश विधानसभा

भाजपा का परंपरागत सीट रहा है संदेश विधानसभा

Sandesh BJP जनसंघ से लेकर आज तक बीजेपी का ही सीट रहा संदेश विधानसभाः श्वेता सिंह

बिहार:आरा/कोईलवर(Sandesh BJP) भारतीय जनता पार्टी का संदेश विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर नगर मंडल में सरस्वती कला केन्द्र कोईलवर चौक के प्रागंण में रविवार को संगठन की बैठक हुई। जिसमें संदेश विधानसभा की सीट को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता कोईलवर नगर अध्यक्ष संजीत रजक और मंच संचालन शिव कुमार सिंह ने की।

jay kumar

मुख्य अतिथि श्वेता सिंह (महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सह सकड्डी मुखिया), जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव, कोईलवर दक्षिणी उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पूर्व कोईलवर मंडल अध्यक्ष ऋतुराज, अति पिछड़ा समिति शेखर गुप्ता, कोईलवर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शकुंतला, कोईलवर मंडल मंत्री प्रभात दास, आईटी सेल संयोजक महेंद्र सिंह, अति पिछड़ा नगर अध्यक्ष कुलदीप साहनी, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष शंकर राम, वार्ड पार्षद नगर अजीत सिंह, नगर महामंत्री चंदन निषाद, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनीश, दलित प्रकोष्ठ कोईलवर दक्षिण मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न पासवान समेत सभी पदाधिकारी एवं बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहाः बीजेपी को ही मिलना चाहिए संदेश विधानसभा सीट

बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि संदेश विधानसभा का सीट बीजेपी (Sandesh BJP) का परंपरागत सीट है। वह बीजेपी को ही मिलना चाहिए। श्वेता सिंह ने सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह सीट जनसंघ से लेकर आज तक बीजेपी का ही रहा है। तब से आज तक युवा एवं महिलाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हमारे जो भी कार्यकर्ता हैं। वे अपने खून पसीना से सिंच कर यह मुकाम बनाया है। इसलिए यह सीट बीजेपी को ही मिलना चाहिए।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर जताया शोक

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के असमायिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया और भगवान से प्रार्थना किया कि महान आत्मा को शांति प्रदान करें।

नशा मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में ‘कोटपा-2003’ के धाराओं के उल्लंघन करने वालोंं पर होगी सख्त कार्रवाई

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular