Homeचर्चित न्यूजशादी रचा कर वापस घर लौटे प्रेमी युगल

शादी रचा कर वापस घर लौटे प्रेमी युगल

  • हाईलाइट
    • हरियाणा के फरीदाबाद कोर्ट में ब्याह रचाया
    • पुलिस के अनुसार दोनों बालिग-कोर्ट में कराया जाएगा बयान

खबरे आपकी आरा/शाहपुर: Saraiya Bilouti lover couple शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी सरैया गांव से भागी युवती प्रेमी के साथ शादी रचाने के बाद थाने लौटी। स्थानीय पुलिस के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी-सरैया गांव निवासी प्रेमिका नेहा वर्मा ने बताया कि वह 12 नवंबर के दिन अपनी छोटी बहन के साथ शाहपुर बाजार करने के नाम पर घर से निकली थी।

jay kumar

शाहपुर पहुंचने के बाद वो छोटी बहन के साथ बक्सर स्टेशन पहुंची। जहां से वो लोकमान्य तिलक ट्रेन पकड़ कर मुंबई चली गई। मुंबई में स्टेशन पर उसका प्रेमी बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव पहले से ही स्टेशन पर आया हुआ था।

Saraiya Bilouti lover couple:हरियाणा के फरीदाबाद कोर्ट में ब्याह रचाया

Saraiya Bilouti lover couple

दोनों प्रेमी और प्रेमिका स्टेशन से ही दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ कर दूसरे दिन दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के पश्चात अपने मित्रों के साथ दोनों ने हरियाणा के फरीदाबाद कोर्ट में ब्याह रचाया। जिसके बाद दोनों नेशाहपुर पुलिस से फोन पर वीडियो कॉलिंग से बातचीत किया और दूसरे दिन थाने में लौट आए।

इधर युवती के माता-पिता द्वारा अपने लड़की के अपहरण कर भगा ले जाने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसमें लड़की के प्रेमी उसके माता-पिता को नामजद आरोपी बनाया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रेमी युगल बालिग है जिन्हें शनिवार को आरा कोर्ट में 164 के बयान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

Bijay singh

Most Popular