Homeबिहारआरा भोजपुरपसौर मोड़ चरपोखरी सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

पसौर मोड़ चरपोखरी सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

  • REPORTED BY: मो. वसीम
  • EDITED BY: रवि कुमार
  • हाईलाइट
    • कार व बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन जख्मी
    • जख्मियों में दो का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा/चरपोखरी: Pasaur Mor Charpokhari Accident भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम कार एवं बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में दो को इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी में एक का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा गांव निवासी सुरेश राम का 32 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, भुनेश्वर चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया चौधरी एवं राजेश्वर चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र रोहित चौधरी शामिल है। इसमें रोहित चौधरी व कन्हैया चौधरी दोनों रिश्ते में साढू लगते हैं। दोनों पेशै से राजमिस्त्री हैं।

Pasaur Mor Charpokhari Accident: गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया

Pasaur Mor Charpokhari Accident

इधर, कन्हैया चौधरी ने बताया कि वह अपने साढू रोहित चौधरी के साथ पसौर गांव में राजमिस्त्री का काम करने आया था। काम खत्म करने के बाद वे दोनों चरपोखरी बाजार पहुंचे। जहां कन्हैया चौधरी का दोस्त सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर चरपोखरी बाजार स्थित बैंक में किसी काम से आया था। इसके बाद चरपोखरी बाजार से तीनों एक ही बाइक पर बैठ गए और अपने घर जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक पसौर मोड़ के समीप पहुंचे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में सुनील कुमार एवं कन्हैया चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी रोहित चौधरी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular