Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरदहेज में कार के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और...

दहेज में कार के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और सास गिरफ्तार

Sarita - Kasap: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में रविवार की सुबह दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की दला दबाकर हत्या कर दी गई।

Sarita – Kasap: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में रविवार की सुबह दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की दला दबाकर हत्या कर दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Sarita – Kasap
    • ससुराल वालों पर फोर व्हीलर की मांग को लेकर हत्या करने का लगाया आरोप
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

आरा: जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में रविवार की सुबह दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की दला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर ‘भी’ आकर का काला निशान पाया गया है। मायकेवाले द्वारा मृतका के ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा हैं।

घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव वार्ड नंबर-6 निवासी मनीष सिंह की 21 वर्षीया पत्नी सरिता कुमारी है।

इधर, संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र व मृतका का भाई मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष 14 मई को अपनी बहन सरिता कुमारी की शादी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव वार्ड नंबर-6 निवासी रमेश सिंह के पुत्र मनीष सिंह के साथ की थी। शादी के चार माह के बाद से उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज में फोर व्हीलर गाड़ी की मांग की जाने लगी।

मायकेवाले द्वारा ससुराल वालो की मांग पूरा करने में अपनी असमर्थता जताई। इसी बात को लेकर उसके ससुराल वाले उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता एवं उसके साथ मारपीट किया जाता था। जिसको लेकर वह दो बार अपने ससुराल से भाग कर मायके बिछिआंव चली आई थी।

उसके ससुर वापस मायके आए और पंचायती कर उसे वापस ससुराल ले आए थे। इसी बीच रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण द्वारा मोबाइल पर काॅल कर उन्हें सूचना दी गई की आपकी बहन नही रही। सूचना पाकर वे बहन के ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में बरामदे में पड़ी है एवं ससुराल के अन्य लोग फरार है,

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular