Homeबिहारआरा भोजपुरशाहपुर प्रखंड के सरना गांव में खेल रहे दो बच्चों पर गिरा...

शाहपुर प्रखंड के सरना गांव में खेल रहे दो बच्चों पर गिरा दीवार

Sarna-दीवार के मलबे में दबकर एक किशोर की मौत

मृतक बालक सरना गांव के विमल यादव का 10 वर्षीय पुत्र निरंजन यादव

खबरे आपकी भोजपुर/शाहपुर: थाना क्षेत्र के सरना गांव में जर्जर दीवार के मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक बालक विमल यादव का 10 वर्षीय पुत्र निरंजन यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर Sarna गांव में ईट की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके नीचे खेल रहे दो बच्चे दब गए। जिसमें से गंभीर रूप से जख्मी निरंजन को ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया! वही स्थानीय पुलिस द्वारा बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

पढ़े-अब डरावना लगने लगा है बाढ़ का पानी दियारांचल के कई गांवों में घुसा,मिट्टी कटाव से दहशत

Sarna-Niranjan Kumar

Sarna-मुखिया संजय सिंह ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की

बेटे की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। विमल यादव गांव में ही मजदूरी कर अपना जीविका चलाते हैं। मृतक किशोर अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। सीओ ने बताया कि मृतक का घर बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। जिसके कारण दीवाल ही गिर गया। पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने प्रशासन से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पढ़े-छापेमारी करने गई भोजपुर पुलिस टीम पर बालू माफियाओं का हमला,आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त

पढ़े-डस्टबीन खरीद मनमानी- जिलाधिकारी ने अफसरों और पंचायत प्रतिनिधियों को चेताया

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular