Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरतेंदुनी SST Check post का एसडीएम, डीएसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

तेंदुनी SST Check post का एसडीएम, डीएसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Tenduni SST check points: जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा तेंदुनी मोड़ स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025: तैयारी एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
    • एसडीएम व डीएसपी ने किया तेंदुनी मोड़ स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम का निरीक्षण

Tenduni SST check points आरा। आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों के मद्देनज़र शुक्रवार को 197-जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा तेंदुनी मोड़ स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने उपस्थित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति पूर्ण सतर्कता एवं चौकसी बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया। विशेष रूप से, वाहनों की सघन तलाशी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

प्रशासन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करके और निगरानी तंत्र को सक्रिय रखकर, निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनावी माहौल प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular