Homeआरा भोजपुरशाहपुरभाजपा उम्मीदवार राकेश ओझा ने शाहपुर नगर में चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा उम्मीदवार राकेश ओझा ने शाहपुर नगर में चलाया जनसंपर्क अभियान

Rakesh Ojha Shahpur: अत्यधिक वर्षा और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद शाहपुर के युवाओं ने काफी जोश और उत्साह के साथ राकेश ओझा को नगर भ्रमण कराया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • शाहपुर के युवाओं ने राकेश ओझा का दूध से अभिषेक कर किया सम्मानित

Rakesh Ojha Shahpur: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है, और इस बीच, भाजपा के उम्मीदवार राकेश ओझा द्वारा शाहपुर नगर पंचायत में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अत्यधिक वर्षा और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद शाहपुर के युवाओं ने काफी जोश और उत्साह के साथ राकेश ओझा को नगर भ्रमण कराया।

इस अभियान के दौरान शाहपुर के युवाओं ने राकेश ओझा का दूध से अभिषेक कर उनको सम्मानित किया। वही जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर की माताओं और बहनों द्वारा तिलक लगाकर विजय श्री का आशीर्वाद दिया।

इधर, भाजपा उम्मीदवार राकेश ओझा ने प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद शाहपुर नगर के युवाओं के उत्साह की सराहना की। कहा की अत्यधिक वर्षा के बावजूद, शाहपुर के मतदाताओं का जोश और भागीदारी देखते ही बनती थी। युवाओं द्वारा दूध से किए गए अभिषेक को ओझा ने आजीवन अविस्मरणीय आशीर्वाद बताया। वही ‘मातृशक्ति के आशीर्वाद’ को ओझा ने एनडीए की जीत का आधार बताया।

इस अवसर पर नगर के पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह, धन कुमार पांडेय, प्रदूमन कुमार पांडेय, संजय पांडेय (गोपालपुर) बिंधाचल जयसवाल, आजाद गुप्ता, नंदू गुप्ता, संतोष कुमार पांडेय उर्फ मंजी पांडे, आकाश कुमार तत्वां, बिजय कुमार तत्वां समेत सैकड़ों संख्या में लोग मौजूद रहें।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular