Homeआरा भोजपुरबिहियाएसडीएम के औचक निरीक्षण से बिहिया के सरकारी कार्यालयों में मचा हड़कंप

एसडीएम के औचक निरीक्षण से बिहिया के सरकारी कार्यालयों में मचा हड़कंप

SDM Om Prakash Lal: जगदीशपुर एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने मंगलवार को बिहिया स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

Bijay singh
  • हाइलाइट: SDM Om Prakash Lal
  • बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एसडीएम के औचक निरीक्षण से मची रही अफरा-तफरी

आरा। जगदीशपुर के नवपदस्थापित एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने मंगलवार को बिहिया स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम की इस आकस्मिक दस्तक ने स्थानीय प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी। एसडीएम ने कार्यालयों में उपस्थिति पंजी से लेकर विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था तक की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से हुई। एसडीएम ने यहां उपस्थिति पंजी समेत अन्य अभिलेखों की जांच की और विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद वे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान उन्होंने गहरा असंतोष जताया और व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

SDM Om Prakash Lal: बिहिया में SDM का एक्शन, पीओ को फटकार

इसके बाद एसडीएम मनरेगा कार्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने विकास कार्यों के संबंध में कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) से विस्तार से जानकारी ली और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उपस्थिति पंजी की जांच के दौरान दो कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उनके संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि वे पंचायत में गए हैं। एसडीएम ने पांच मिनट के अंदर पंचायत में मौजूदगी का फोटो उपलब्ध कराने को कहा।

पीओ हरिशंकर प्रसाद द्वारा संबंधित कर्मियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर एसडीएम ने दोनों की हाजिरी काटते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इस दौरान एक और पोल तब खुल गई जब हाजिरी काटने के लिए कार्यालय में लाल कलम तक उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने पीओ को स्पष्ट नसीहत दी कि सरकारी दायित्वों के निर्वहन में शालीनता और गंभीरता आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी कि जब भी कोई उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए आए, तो कम बोले और अधिक सुनने पर ध्यान केंद्रित करें।

बता दें कि ओम प्रकाश लाल ने हाल ही में जगदीशपुर एसडीएम के रूप में योगदान दिया है। योगदान के बाद बिहिया में यह उनका पहला औचक निरीक्षण था। उनके अचानक निरीक्षण से विभिन्न कार्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने बताया कि सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया गया कि समय से कार्यालय आये आम जनता की समस्या को तुरंत निष्पादन करे। उन्होंने बताया कि किसी भी अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। बताया कि निरीक्षण में जो गायब मिले है उन से स्पस्टीकरण मांग जा रहा है संतोष जनक जबाब नही मिलने एक दिन का हाजरी व वेतन काटा जायेगा।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular