Objection to NPS: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को बिहिया प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने नई पेंशन योजना (NPS) के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
- हाइलाइट: Objection to NPS
- OPS और सातवें वेतनमान की हुबहू मांग
आरा। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को बिहिया प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने नई पेंशन योजना (NPS) के विरोध और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने सातवें वेतनमान के अनुरूप हुबहू वेतन देने की भी मांग की।
प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया सहित प्रखंड के सभी मध्य, प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में शिक्षक काली पट्टी लगाकर शिक्षण कार्य करते नजर आए।शिक्षकों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी दोनों मांगों को पूरा नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।
बिहिया में इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक सर्वेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, तनवीर अली, रामा स्वामी वंशीधर सिंह, अनामिका कुमारी, लवली कुमारी, प्रियंका कुमारी, तृप्ति सिन्हा, रंजीत कुमार सहित प्रखंड के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।







