Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी बाजार में दिनदहाड़े युवक को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली

गड़हनी बाजार में दिनदहाड़े युवक को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली

Garhani Bazaar: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के निवासी 26 वर्षीय सोनू कुमार को सरेआम गोली मार दी गई

Bijay singh
  • हाइलाइट: Garhani Bazaar
  • जख्मी सोनू कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदने गड़हनी बाजार गया था

आरा। जिले के गड़हनी बाजार में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गड़हनी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के निवासी 26 वर्षीय सोनू कुमार को सरेआम गोली मार दी गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सोनू कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदने गड़हनी बाजार पहुंचा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक सोनू को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे सोनू की बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायल सोनू कुमार ने अपने बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि हमलावरों में आयुष कुमार, धोनी कुमार और अन्य शामिल थे। सोनू के अनुसार, इस हमले के पीछे पांच दिन पूर्व हुआ एक विवाद मुख्य कारण है। उसने आरोप लगाया कि पैसे के लेनदेन और पुरानी रंजिश के चलते उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने दिलीप शाह और छोटा सिंह जैसे लोगों पर भी साजिश रचने और उकसाने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular