Sevathra Village: मृतकों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश राम एवं उसका 3 वर्षीय पुत्र अभय कुमार शामिल है।
- हाइलाइट: Sevathra Village
- आहर में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, घर में मचा कोहराम
- पुलिस ने दोनों शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा गांव में शनिवार की शाम घटी घटना
आरा। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा गांव में शनिवार की शाम आहर में डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतकों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश राम एवं उसका 3 वर्षीय पुत्र अभय कुमार शामिल है।
इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि उनकी पत्नी खेत में धान की रोपनी करने गई थी। इस बीच बच्चा रोने लगा। तभी उमेश राम अपने बेटे अभय कुमार को कंधे पर बिठाकर अपनी पत्नी के पास खेत में जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में आहर के समीप उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों पिता-पुत्र आहर में गिरकर डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवो को पानी से बाहर निकल गया। पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
Sevathra Village: एक साथ उजड़ा मांग और गोद
नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला निवासी पिता पुत्र की मौत के बाद उनके घर में आकर मत गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक उमेश राम की पत्नी के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। पति व पुत्र की मौत की खबर सुनते ही वह सदमे में आ गई। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। देखते ही देखते एक ही साथ उसकी मांग एवं गोद दोनों उजड़ गई।

