HomeNewsशाहपुर नपं में सात घर जले, तीन पशुओं की मौत

शाहपुर नपं में सात घर जले, तीन पशुओं की मौत

शाहपुर/Ara: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह (Shahpur ward 6) में शनिवार की दोपहर अचानक आग लगने से सात घर क्षतिग्रस्त हो गए। आगलगी के दौरान घरों में बंधे 3 पशु तथा घरों में रखे खाद्यान्न तथा अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गए। अचानक आग लगने से लोगो मे अफरा तफरी मच गई। घरों से निकल महिलाएं व बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगे। आसपास के घरों के लोग आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास करते रहे। बावजूद इसके आग ने कई घरों को अपने चपेट में ले लिया।

Shahpur ward 6 – पॉलीथिन शीट वितरित

सीओ पंकज कुमार झा ने कहा अग्नि पीड़ितों को जल्द मुआवजा

पढ़े :- पुलिस जीप से कागजात, केस संबंधित रेकॉर्ड और बैट्री भी ले भागी भीड़

अग्नि प्रभावित परिवारों में नागेश्वर तत्वा, उमेश प्रसाद, दीनानाथ राम, सिपाही राम, चंद्रमा प्रसाद, जतन राम, कलावती देवी तथा विजय कुमार शामिल है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की और प्रशासन से उचित मुआवजा जल्द देने की मांग की। अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को पॉलीथिन शीट वितरित कर दिया गया। प्रभारी अंचल निरीक्षक के प्रतिवेदन के बाद सभी अग्नि पीड़ितों को अग्नि सहायता राशि दे दी जाएगी।

पढ़े :- आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular