Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeआरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को...

आरा में अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

Shot two Sisters in Ara :आरा शहर के वलीगंज धरहरा चौकी के समीप बुधवार की मध्यरात्रि घटी घटना

मो. वसीम खबरे आपकी Shot two Sisters in Ara आरा। आरा से इस वक्त बडी खबर आ रही है। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज-धरहरा चौकी के समीप बुधवार की मध्यरात्रि हथियारबंद अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहन को गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

दोनों जख्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

जानकारी के अनुसार जख्मियों में उत्तरप्रदेश के बनारस थाना क्षेत्र के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीया पुत्री शमा परवीन एवं उसकी मौसेरी बहन बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी सना उल्लाह की 16 वर्षीया पुत्री अलीशा नाज है। अलीशा नाज को दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लगी है, जो आर पार हो गई है। जबकि उसकी मौसेरी बहन शमा परवीन को बाएं हाथ में केहुनी के ऊपर लगी है, जो फंसी हुई है।

Shot two Sisters in Ara
Shot two Sisters in Ara – आरा में अपराधियों ने दो मौसेरी बहनों को मारी गोली

पहले बाइक रोकने को कहा, नही रुकने पर कर दी फायरिंग

पढ़े :- बोले विधायक: आरोपित को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो होगा आंदोलन

जख्मियों के मामा चांद ने बताया कि दोनों टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला अपने नानी घर आई थी। जहां से बुधवार की शाम वलीगंज स्थित अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे सोनू के रिसेप्शन में शामिल होने गई थी। मध्य रात्रि जब दोनो बहन मामा चांद के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी बीच वलीगंज धरहरा चौकी के समीप नशे में धुत तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों आ धमके। उन्होंने पहले बाइक रोकने को कहा। लेकिन जब चांद ने बाइक नहीं रोका, तो उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों बहनें जख्मी हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी टाउन थाना पुलिस

Gun Shot two Sisters-Injured
दोनों जख्मी बहनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

Shot two Sisters in Ara घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की धडपकड में जुटी हुई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular