Homeधर्मपर्व त्योहारभगवा झंडे से सजा शाहपुर बाजार: रामनवमी की तैयारी अंतिम चरण में

भगवा झंडे से सजा शाहपुर बाजार: रामनवमी की तैयारी अंतिम चरण में

Ram Navami flag Shahpur: शोभायात्रा का मार्ग निर्धारित किया गया

  • महावीर स्थान से शुरू होंगी श्रीरामनवमी शोभायात्रा
  • रामनवमी समिती द्वारा 105 वोलेंटियर को कार्ड निर्गत किया जाएगा

Bihar/Ara: शाहपुर नगर में श्रीरामनवमी महोत्सव सह शोभा यात्रा को ले तैयारी अंतिम चरण में है। पूरे शाहपुर को भगवा झंडे से पाट दिया गया हैं। शाहपुर बाजार परिसर में शोभायात्रा को लें बैठक की गयी। बैठक के दौरान रामनवमी शोभा यात्रा अनुशासित ढंग से एवं प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुसार निकाले जाने पर चर्चा की गई। इसमें शोभायात्रा का मार्ग निर्धारित किया गया।

श्रीरामनवमी शोभायात्रा महावीर स्थान से हाई स्कूल होते टेड़ी गली – मेन बाजार के रास्ते थाना चौक होकर बनाही रोड एवं छठ घाट पोखरा से सरना रोड इसके बाद पुनः महावीर स्थान पहुंचकर समय से समाप्त होंगी।

बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया गया।अध्यक्ष रवि रंजन (अहीर) ने बताया कि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकलेगी। इस जुलुस में शांति व्यवस्था बनाए रखाने के लिए 105 वोलेंटियर को रामनवमी समिती द्वारा कार्ड निर्गत किया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular