HomeNewsचुनावशाहपुर भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में कार्यकर्ताओं का जोशपूर्ण इजहार

शाहपुर भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में कार्यकर्ताओं का जोशपूर्ण इजहार

Shahpur BJP candidate: राकेश ओझा के नाम की सार्वजनिक घोषणा के साथ ही शाहपुर में ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई दी और पटाखों की रोशनी ने वातावरण को दीवाली जैसी चमक दी।

  • हाइलाइट: Shahpur BJP candidate
    • बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में शाहपुर से राकेश ओझा को प्रत्याशी घोषित किया
    • कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस निर्णय का जोशपूर्ण स्वागत व जोरदार इजहार किया
    • शाहपुर में दीवाली जैसी चमक और सुनाई दी ढोल-नगाड़ों की थाप

आरा। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी दूसरी सूची में भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से राकेश ओझा को प्रत्याशी घोषित किया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के तुरंत बाद, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक वातावरण में एक नई ऊर्जा और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का जोशपूर्ण स्वागत किया और अपने समर्थन एवं आशाओं का जोरदार इजहार किया।

राकेश ओझा के नाम की सार्वजनिक घोषणा के साथ ही शाहपुर में पारंपरिक भावना और उत्सव का रंग दिखाई देने लगा। ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई दी और पटाखों की रोशनी ने वातावरण को दीवाली जैसी चमक दी। लोग एक-दूसरे को बधाई देने लगे और राकेश ओझा के समर्थन में नारे लगाने लगे।

कुल मिलाकर, शाहपुर में राकेश ओझा के चयन पर दिखी उत्साही प्रतिक्रिया भाजपा के लिए जीत की सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि राकेश ओझा की उम्मीदवारी शाहपुर से जीत हमारी।

बता दें की राकेश ओझा की छवि एक सक्रिय युवा और समर्पित नेता की है, जो हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उनके समर्थक उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं जो उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular