HomeNewsचुनावबीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, राकेश ओझा को...

बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, राकेश ओझा को मिला टिकट

BJP second list: भारतीय जनता पार्टी के दूसरी लिस्ट में भोजपुर जिला के शाहपुर सीट से राकेश ओझा को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। अगिआंव सीट से महेश पासवान को टिकट मिला है।

  • हाइलाइट: BJP second list
    • बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है

आरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को बीजेपी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

इसी के साथ, बीजेपी ने हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर सीट से रंजन कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

छपरा सीट से छोटी कुमारी को बीजेपी ने टिकट दिया है। सोनपुर सीट से विनय कुमार सिंह बीजेपी के कैंडिडेट होंगे। रोसड़ा (अ.जा) सीट से बीरेंद्र कुमार को टिकट मिला है। बाढ़ विधानसभा सीट से सियाराम सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

अगिआंव सीट से महेश पासवान को टिकट मिला है। शाहपुर सीट से राकेश ओझा को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular