Homeबिहारआरा भोजपुरशाहपुर : बाइक दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल

शाहपुर : बाइक दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल

आरा/शाहपुर। शाहपुर-सरना पथ पर शाहपुर पुल (Shahpur Bridge) के समीप मंगलवार की देर रात बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी स्व. राजेंद्र यादव का पुत्र मंटू यादव है। वह मैट्रिक परीक्षा पास आईटीआई पढ़ाई कर रहा था।

jay kumar

शाहपुर-सरना पथ पर शाहपुर पुल के समीप मंगलवार की देर रात घटी घटना

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे वह अपने एक रिश्तेदार को लेने शाहपुर आया था। जिसे बाइक पर बैठाकर वह वापस गांव जा रहा था। इसी बीच शाहपुर पुल Shahpur Bridge के समीप सड़क पर रखें बालू पर बाइक फिसल कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मंटू की मौत हो गई। जबकि थाना क्षेत्र के ही चमरपुर गांव निवासी रवि रंजन सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिनका इलाज आरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। बड़े भाई विशुन यादव, किशुन यादव, संतोष यादव तथा बिहारी यादव है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया, इधर गांव के समाजसेवी बीरबल सिंह ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Bijay singh
Shahpur bridge bike accident - Mantu's family mourns death
बिलखते परिजन

Most Popular