Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में हथियार और कारतूस के साथ बाइक सवार तीन बदमाश चढे...

आरा में हथियार और कारतूस के साथ बाइक सवार तीन बदमाश चढे पुलिस के हत्थे

Nagar Sho Ara- आरा टाउन थाना के पिपरहियां मोड़ के पास पकड़े गये तीनों बदमाश

jay kumar

दो देसी कट्टा छह गोलियां, दो अपाची बाइक और तीन मोबाइल बरामद

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पिपरहियां मोड़ से पुलिस ने हथियार और गोली के साथ तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से दो लोडेड देसी कट्टा, आठ एमएम की छह गोलियां, तीन मोबाइल और दो अपाची बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों में धरहरा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ नन्हकू यादव, अजित कुमार और शहर के कतीरा निवासी अविनाश कुमार शामिल हैं। तीनों को किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जाते समय मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

एसपी राकेश कुमार दुबे ने दी जानकारी

एसपी राकेश कुमार दुबे
एसपी राकेश कुमार दुबे

एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष (Nagar Sho Ara) को सूचना मिली की पिपरहियां की ओर से दो बाइक पर सवार तीन बदमाश बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने आनंद नगर की जा रहे हैं। इस पर पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम पिपरहियां मोड़ पहुंची। तब दो अपाची बाइक पर सवार तीन युवक दिखे। पुलिस को देख तीनों भागने लगे, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के क्रम में तीनों के पास से हथियार व कारतूस बरामद हुआ। इसे लेकर दारोगा सुशांत कुमार के बयान पर तीनों के खिलाफ नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं कड़ी पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। छापेमारी में नगर थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत, नवादा थाना इंचार्ज संजीव कुमार, नगर एवं नवादा पुलिस के क्रॉस मोबाइल के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular