Mahavirganj-चरपोखरी थाना क्षेत्र के महावीरगंज का मामला
आरा/चरपोखरी : भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के महावीरगंज गांव में बुधवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का आलम रहा। ग्रामीणों के अथक प्रयास से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई।
घटना के बाद मृतकों के घर में मचा हाहाकार, परिजन रो-रोकर बेहाल
खबरे आपकी जानकारी के अनुसार मृतकों में Mahavirganj महावीरगंज (गडहनी) निवासी अनिल यादव का पुत्र लवकुश तथा भिखारी यादव का पुत्र मुन्ना है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे नहा रहे थे। इसी दरमियान गहरे पानी में चले गए। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


