HomeNewsबिहारलूट की अड्डा बनी शाहपुर नगर पंचायत, पूर्व उपमुख्य पार्षद ने किया...

लूट की अड्डा बनी शाहपुर नगर पंचायत, पूर्व उपमुख्य पार्षद ने किया खुलासा

शाहपुर नगर पंचायत और भ्रष्टाचार एक दूसरे का पर्याय बन चुके है

Corruption: शाहपुर नगर पंचायत और भ्रष्टाचार एक दूसरे का पर्याय बन चुके है। लगातार भ्रष्टाचार के आरोप नगर पंचायत शाहपुर पर लग रहे हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट :
    • वरीय पदाधिकारियों को भी दी है सूचना, परंतु अभी तक कोई जांच नहीं की गई
    • वर्तमान नगरपालिका में सेटिंग्स का खेल जमकर खेला जा रहा है- गुप्तेश्वर

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत और भ्रष्टाचार एक दूसरे का पर्याय बन चुके है। लगातार भ्रष्टाचार के आरोप नगर पंचायत शाहपुर पर लग रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिनों से बिना टेंडर प्रक्रिया के रिश्वत देकर कराये जा रहे कार्यों के मामलों का खुलासा हुआ है। नगर पंचायत शाहपुर के उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के द्वारा इसका विरोध करने पर इनसे और इनके पति गुप्तेश्वर शाह से मारपीट किया गया एवं सार्वजनिक रूप से उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी को शर्मसार भी किया गया , जिसके बाद उन्होंने स्थानिय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

पढ़ें :- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई शाहपुर नगर की जल मीनार, गर्भवती महिला जख्मी

शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व उपमुख्यपार्षद गुप्तेश्वर शाह ने मामलों का खुलासा करते प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की झुनीया देवी मेरी पत्नी है जो शाहपुर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद के पद पर निर्वाचित हुई है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे शाहपुर नगर पंचायत पर आरोप लगाते हुए पूर्व उपमुख्यपार्षद गुप्तेश्वर शाह ने कहा कि वर्तमान नगरपालिका में सेटिंग्स का खेल जमकर खेला जा रहा है और इस खेल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा की बिना क्रय समिति बनाये खरीदारी करने सहित 20 सूत्री जानकारी उन्होंने जिले के वरीय पदाधिकारियों को भी दी है परंतु अभी तक कोई जांच नहीं की गई है।

पढ़ें :- ई शाहपुर ह बाबू , यहां ऐसी ही सड़क बनती है

शाहपुर नगर पंचायत में साफ-सफाई के मुद्दे पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया की अभी लिखित जानकारी नहीं दी गई है मौखिक रूप से बताया गया है की एनजीओ के माध्यम से सफाई कराई जाती है । इसके एवज में हर माह 11 लाख 56 हजार रुपये की निकासी की जा रही है, जबकि सभी संसाधन नगर पंचायत के द्वारा ही उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके लिए नगर पंचायत द्वारा अलग से राशि की निकासी की जा रही है।

पढ़ें :- भ्रष्टाचार: शाहपुर में सरकारी तलाब की भूमि पर बना सार्वजनिक शौचालय बंद

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular