Homeआरा भोजपुरशाहपुरभ्रष्टाचार: शाहपुर में सरकारी तलाब की भूमि पर बना सार्वजनिक शौचालय...

भ्रष्टाचार: शाहपुर में सरकारी तलाब की भूमि पर बना सार्वजनिक शौचालय बंद

Corruption in Shahpur आरा: नगर पंचायत शाहपुर की लापरवाही से लाखों रुपए की राशि से घरभरनी माई मंदिर रोड में पोखरा (सरकारी तालाब) पर बनाया गया सार्वजनिक शौचालय बनने के बाद भी आज तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसकी शिकायत शहरी गरीब हर स्तर तक कर चुके हैं, लेकिन तकनीकी खामियां बता लापरवाहियों को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

jay kumar

गौरतलब है कि लगभग चार वर्ष पूर्व नगर के वार्ड संख्या 10 में शौचालय की जरुरतों को देखते हुए घरभरनी माई मंदिर रोड में पोखरे पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। बावजूद इसके पोखरा पर बना सार्वजनिक शौचालय अब तक शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आज भी लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

शौचालय शुरू नहीं होने के कारण खाली सड़कों और उसके किनारों का उपयोग शौच के लिए कर रहे हैं। वही घरभरनी माई मंदिर रोड में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। इससे पूजा अर्चना के लिए मंदिर जानेवाले लोग काफी नराज है।

Corruption in Shahpur: वही स्थानीय लोगों का कहना है की सार्वजनिक शौचालय का निर्माण सरकारी पोखरा (तलाब ) में होने के कारण भय बना रहता है। ये कब गिर जायगा इसका भी डर बना रहता है। बोरिंग ठीक ढंग से नहीं करने के चलते पानी भी नहीं है।

वही देखने से यह प्रतीत होता है की यहां सरकारी पैसों का भ्रष्टाचार किया गया है। रुपए भी खर्च हो गए और उपयोग शून्य है। स्वच्छ मिशन में संगठित भ्रष्टाचार को साफ- साफ दर्शता है। आखिर सरकारी तालाब में शौचालय निर्माण का प्राकलन किस इंजीनियर के द्वारा बनाया गया और इस सरकारी तालाब की जमीन का NOC किस पदाधिकारी के द्वारा दिया गया ? यह जांच का विषय है। वही इस संबंध में किसी भी पदाधिकारी का आधिकारिक ब्यान नहीं मिल पाया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular