Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं: वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर 14 मार्च को बैठक

शाहपुर नपं: वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर 14 मार्च को बैठक

Shahpur NP Budget 2026-27: शाहपुर नगर पंचायत: वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा व अनुमोदन हेतु 14 मार्च को बैठक, 1.49 करोड़ का सरप्लस बजट प्रस्तावित

jay kumar
  • हाइलाइट: Shahpur NP Budget 2026-27
  • सूचना के साथ ही पार्षदों को प्रस्तावित बजट प्राक्कलन की एक प्रति भी..

आरा/शाहपुर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा देने और वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय-व्यय बजट पर चर्चा व अनुमोदन हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह बैठक 14 मार्च को दोपहर 12:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय के भू-तल स्थित सभागार में आहूत की गई है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह प्रस्तावित बजट पूर्णतः वैधानिक और नियम संगत प्रक्रियाओं के अधीन तैयार किया गया है। बजट के प्रारूप को बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007, बिहार नगर पालिका लेखा नियमावली 2014, बिहार नगरपालिका लेखा मैन्युअल तथा बिहार नगर पालिका बजट मैन्युअल के सुसंगत प्रावधानों के आधार पर निर्मित किया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1 करोड़ 49 लाख रुपये का सरप्लस (बचत) बजट प्रस्तावित किया गया है।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने इस बैठक के सफल संचालन और बजट पर विस्तृत चर्चा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और सभी सम्मानित वार्ड पार्षदों को आधिकारिक सूचना भेजते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों की पूर्व तैयारी को ध्यान में रखते हुए, सूचना के साथ ही प्रस्तावित बजट प्राक्कलन की एक प्रति भी संलघ्न कर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि बैठक के दौरान बजट के प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की जा सके।

पढ़ें:- शाहपुर नगर पंचायत के वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित आय-व्यय बजट

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular